फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली:दीपों-झालरों की रोशनी से नहाया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लहुरी काशी में शुक्रवार को देव दीपावली का पर्व उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के गंगा घाटों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के घाटों, मंदिरों, पोखरों की बिजली के झालरों से सजाकर उन्हें दीपों की रोशनी से जगमग किया गया था। दीपों के जलते ही ऐसी अनुपम छटा दिखाई दी, मानो आसमान से झिलमिलाते सितारे जमीं पर उतर आए हों। कई घाटों पर मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की भव्य आरती की गई।
विज्ञापन

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली होती है। इस अवसर पर देव दीपावली मनाने का क्रम अब जोर पकड़ने लगा है। शहर के कलक्टर घाट, गोलाघाट, चीतनाथ घाट, खिड़की घाट पर हजारों की संख्या में दीप जलाए गए थे। शाम ढलते ही मां गंगा की आरती के बाद जब दीपों को जलाया गया तो कुछ ही पलों में गंगा घाट दीपों की रोशनी से नहा उठे। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इन घाटों पर शाम होते ही पहुंच गए थे। दीपों की रोशनी के जगमग के बीच की गई आतिशबाजी का भी उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। इस नजारा को देखने के लिए महिलाओं, युवतियों, पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। नगर के प्राय: सभी मंदिरों पर के साथ अधिकांश लोगों के घर दीपों की रोशनी की जगमग नजर आए। औड़िहार संवाददाता के अनुसार देव दीपावली के अवसर पर सैदपुर के घाटों की सजावट देखते बन रही थी। रंगीन गुब्बारों एवं झालरों के साथ दूधिया रोशनी में नहाए घाटों पर जब एक साथ हजारों दीपक जगमगाए तो लगा कि इस रंग-बिरंगी रोशनी में जमी पर सितारे उतर आए हो। गंगा आरती के वक्त तो घाटों आस्था उमड़ी। नगर के रंगमहल घाट से लगायत बूढ़े नाथ महादेव घाट, पक्का घाट, संगत घाट, रामघाट दीपों की रोशनी के जगमग रहे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय पोखरा हजारों दीप जलाए गए। दीपों की मिठी रोशनी बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षिक कर रही थी। इसके साथ ही मंदिर और घर भी रोशनी से जगमग रहे। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार बाजार में स्थित शिव मंदिर बिजली के झालर से सजाया गया था। शाम होते ही लोगों के मंदिर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इसके बाद लोगों की तरफ से उत्साह के बीच हजारों दीप जलाए गए। इसके साथ ही कासिमाबाद, भांवरकोल, ताजपुर डेहमा, नोनहरा, मनिहारी, शादियाबाद, बहरियाबाद, दुल्लहपुर, मरदह, जंगीपुर, बिरनो, खानपुर, देवकली, नंदगंज, करंडा, सादात, भीमापार, जखनिया, सुहवल, सेवराई, जमानिया, मतसा, रेवतीपुर, गहमर स हित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी देव दीपावली की धूम रही। दीप की रोशनी का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें