फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों पर नोटिस जारी करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गलत तरीके से मकानों पर नोटिस जारी कर जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस आरोप को लेकर बुधवार को समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने लोगों के साथ कपूरपुर मिश्रबाजार में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में लोगों के मकानों पर नगरपालिका का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इसका विरोध करते हुए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि बगैर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर के जानकारी के नगर पालिका कार्यालय द्वारा कपूरपुर मिश्रबाजार के लोगों को नोटिस जारी कर विगत 40 वर्षों से रह रहे लोगों का नाम नगर पालिका परिषद के खारिज-दाखिल रजिस्टर में बिना किसी नोटिस एवं सुनवाई के अवैध तरीके से धन उगाही करते हुए नामांतरण किया गया है और कब्जेदारों के आगे अवैध लिखा गया है। नगर पालिका द्वारा असस्मेंट रजिस्टर में सन 1959 से 1969 के दरम्यान बगैर किसी आदेश के चार लोगों का नाम बिना वल्दियत के अवैध तरीके से दर्ज किया गया है। जिसकी जांच जिलाधिकारी द्वारा जांच कमेटी बनाकर की जाए। कहा कि सन 1969 से 2003 के असस्मेंट रजिस्टर में बगैर किसी सोसाइटी या ट्रस्ट द्वारा रजिस्टर्ड दस्तावेज के ठाकुर कृष्णचंद्र जी महाराज का नाम दर्ज किया गया, जिसकी सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाए। बगैर जिला जज गाजीपुर के आदेश के ट्रस्टियों का नाम खारिज-दाखिल होता रहा, इसकी भी जांच होनी चाहिए। ट्रस्टियों द्वारा पावर आफ एटार्नी के जरिए ट्रस्टी बनाए जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच कराई जाए। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट आने तक नगर पालिका परिषद द्वारा किसी प्रकार की नोटिस या खारिज-दाखिल इन 35 परिवारों के संदर्भ में न किया जाय। कहा कि यदि एक माह में जिलाधिकारी द्वारा जांच करा कर रिपोर्ट नहीं आती है तो बाध्य होकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा गया। इस मौके पर कपूरपुर के सभासद प्रतिनिधि शहबान अली, पूर्व सभासद विजय गुप्ता , सभासद सोमेश राय, सभासद शौकत अली, पूर्व सभासद संजय सिंह, कविता पांडेय, तारा देवी, कुल्पी गुप्ता, अरपासी देवी, अनीता मिश्रा, पूनम, किरन देवी, यशोदा देवी, कृष्णा शुक्ला, नवीन कुमार शुक्ल, सुमित उपाध्याय, अखंड सिंह, बाबूलाल कन्नौजिया, शिवांशु शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें