फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने रियासतों में बटे देश को किया था संगठित : मनोज सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर नगर के लंका मैदान से बुधवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें दर्जन भर से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल थे। दौड़ का नेतृत्व मंत्री द्वय ने किया। सबसे आगे स्पोर्ट्स के बच्चों को रखा गया था। इसके पीछे विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल थे। रास्ते में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा समापन स्थल पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर उन्होंने पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभा स्थल पर देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। रेल संचार राज्य मंत्री ने कहा कि लगभग पांच सौ रियासतों में बंटे देश को संगठित कर राष्ट्र को एक साथ जोड़ने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश हमेशा कृतज्ञता के साथ ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित एकता दौड़ के समापन पर ेआमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आज दुनिया की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा का पहला देश भारत बन गया है। पूरी दुनिया में इतनी ऊंची कोई दूसरी और प्रतिमा नहीं है। कहा कि आज अखंड भारत का जो स्वरूप दिखाई दे रहा है उसका पूरा श्रेय देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पूरा देश लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके आजादी के संघर्षों में किए गए योगदान के प्रति श्रद्धा के साथ स्मरण-नमन कर रहा है। कई रियासतों में बटे राष्ट्र को एक करके भारत की नींव को उन्होंने मजबूत किया था। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश का भविष्य आप लोग हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आप ही के बल पर देश की दशा एवं दिशा तय होगी।
सभास्थल पर सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, उपजिलाधिकारी शिवशरणप्पा, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, सरोज कुशवाहा, सचिदानंद राय चाचा, रमेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता,विनोद अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, चतुर्भुज चौबे आदि उपस्थित थे। ा संचालन ओमप्रकाश राय ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार रन फार यूनिटी कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर में सड़कों पर दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। शहीद पार्क में सभा कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित किया। दौड़ लगाने वालों में भाजपा विधानसभा के प्रभारी कृष्णानंद राय, वीरेन्द्र राय, रामजी गिरी, सतीशचंद्र राय, शशांक राय, विनोद राय, राकेश कुमार मद्धेशिया, ओपी गिरी, रामबहादुर तिवारी, मनीष जायसवाल, प्रतीक राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें