फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दारोगा सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक दारोगा सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूसुफपुर खड़बा निवासी सतेंद्र सिंह (48) अपनी बाइक से नंदगंज आ रहा था। सिहोरी गांव के पास सड़क पर कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित हो सीधे पेड़ से जा टकराया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार कैथोली निवासी सब- इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र (58) घायल हो गए। वह सरायलखंसी थाना मऊ में तैनात हैं। उसी समय पीछे से आ रही 100 डायल ने घायल इंस्पेक्टर को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उन्हें भी चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद भाग रही बोलेरो को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें