फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक विशेष गाड़ी 9 ट्रिपों में चलाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। यात्री जनता की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 09025-09026 बांद्रा टर्मिनल-गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक विशेष गाड़ी नौ ट्रिपों में चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 09025 बांद्रा टर्मिनल-गाजीपुर सिटी विशेष साप्ताहिक गाड़ी बांद्रा टर्मिनल से प्रत्येक सोमवार 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18 एवं 25 जून 2018 को तथा 09026 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनल विशेष साप्ताहिक गाड़ी गाजीपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार 02, 09, 16, 23, 30 मई, 06, 13, 20 एवं 27 जून 2018 को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 09025 बांद्रा टर्मिनल-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनल से 23.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बोरीवली, बापी, बलसाड, सूरत, भरूच, बड़ोदरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीर जी, हिंडौन सिटी, बयाना, आगरा कैंट, शमसाबाद टाउन, इटावा स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00.45 बजे, इलाहाबाद से 05.30 बजे, जंघई से 06.41 बजे, मडियाहूं से 07.23 बजे, जौनपुर से 08.35 बजे, डोभी से 09.08 बजे, औड़िहार से 09.37 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 10.30 बजे पहुंचेगी। बताया कि वापसी यात्रा में 09026 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से 19.30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 20.12 बजे, डोभी से 20.35 बजे, जौनपुर से 21.35 बजे, मडियाहूं से 22.23 बजे, जंघई से 23.08 बजे, दूसरे दिन इलाहाबाद से 01.05 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.35 बजे छूटकर इटावा, शमसाबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, तीसरे दिन बड़ोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड़, बापी, बोरीवली स्टेशनों पर रुकते हुए बांद्रा टर्मिनल पर 07.50 बजे पहुंचेगी। बताया कि इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, जनरेटर यान के 02 सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें