फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे मानव सड़क सुरक्षा मिशन एवं बाइकर बचाओ मुहिम हेलमेट जागरूकता अभियान का कैंप देवैथा गांव में आल इंडिया मदरसा माडर्न टीचर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम रजा खान के अध्यक्षता में आयोजित किया। इस मौके पर बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जागरूकता के लिए लोगों में पंपलेट का वितरण किया गया, जिस पर बाइक चलाने के कई नियम अंकित थे। सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ. वसीम रजा ने कहा कि बाइकर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाए। सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट बहुत जरूरी है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में खासकर सर पर चोट लगने से उन चालकों की मौत होती है, जो हेलमेट नहीं लगाए रहते हैं, इसलिए जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट का इस्तेमाल हर हाल में करें। बाइकर जब रोड पर बाइक ले कर निकले तो ट्रैफिक नियम का पालन करें, अपने साइड में चले। किसी वाहन को ओवरटेक सावधानी पूर्वक करें, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके और सुरक्षित अपने मंजिल तक पहुंचा जा सके। इस मौके पर कुंवर मुहम्मद नसीम रजा खां, प्रबंधक शहनवाज, फरीद गाजी, मास्टर जफर, तबरेज खां, वसीरूद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें