फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता को ठगने का कार्य किया सरकारों ने

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। संत रविदास मंदिर परिसर में युवक कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। युवा नेता सौरभ वर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। भाजपा सरकारों ने आम जनता को ठगने का कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार चुनाव के दौरान किए गए सारे वादों को भूल गई। इससे लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। हमारी लड़ाई भष्टाचार के खिलाफ है, जो लगातार जारी रहेगी। आगामी लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ आते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। क्योंकि भाजपा से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। जनता अब यह जान चुकी है कि कांग्रेस से अच्छी कोई दूसरी पार्टी नहीं है। इस अवसर पर सौरभ, राकेश कन्नौजिया, अनुज वर्मा, बजरंगी गोड़, राहुल गोड़, विकास वर्मा, आकाश वर्मा, पंकज गुप्ता, विशाल भारती, नवनीत शर्मा, चंद्रभान प्रजापति, रवि प्रजापति, सतीश वर्मा, विकास जायसवाल, योगेश कन्नौजिया, भीम मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें