फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने साहित्यकार रविनंदन सिंह को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने साहित्यकार रविनंदन सिंह को किया सम्मानित
विज्ञापन

जमानिया (गाजीपुर)।
क्षेत्र के बरुइन गांव निवासी साहित्यकार रविनंदन सिंह को प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बीते 22 जनवरी को लखनऊ स्थित अपने आवास पर सम्मानित किया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों एवं साहित्यकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

इलाहाबाद स्थित हिन्दुस्तान एकेडमी के कोषाध्यक्ष और साहित्यकार रविनंदन सिंह को भाषा विज्ञान के समग्र विकास पर केंद्रित उनकी पुस्तक भारतीय आर्य भाषा हिन्दी के लिए डॉ. धीरेंद्र वर्मा पुरस्कार से मुख्यमंत्री ने नवाजा। सक्रिय रचना कर्म से जुड़े रविनंदन सिंह अब तक हिन्दी संस्थान की ओर से नरेश मेहता सम्मान (2014) और महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान (2015), संचेतना की ओर से सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सम्मान, लोक कला विद् सम्मान आदि सहित अनेक सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। उनके चार काव्य संग्रह, छह आलोचना साहित्य और नौ संपादित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिन्दुस्तान एकेडमी की ओर से प्रकाशित हिन्दुस्तान शोध प्रत्रिका के संपादक भी हैं। उन्होंने बताया कि सम्मान मिलने से अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है और नई जिम्मेदारी का भी एहसास होता है। इस समय साहित्यिक निबंध संग्रह साहित्य समाज और जीवन, यात्रा वृतांत, सागर की लहरें और मोतियां तथा काब्य संग्रह सभी रंग एक नहीं हो सकते का लेखन हो रहा है। यह पुस्तकें हर वर्ग के लोगों को पसंद आएगी। इस मौके पर विधानसभा के सभापति हृदयनारायण दीक्षित, हिन्दी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद गुप्ता तथा उनके बडे भाई साहित्यकार राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें