फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ्रा पांडेय, अर्पित दूबे और स्नेहलता गुप्ता प्रतियोगिता में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की आवाज की आगाज जनपद स्तरीय गायन प्रतियोगिता का परिणाम रविवार की देर शाम कार्यक्रम स्थल पर घोषित किया गया। क्लब सचिव सिद्धार्थ मालवीय तथा परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में शाह फैज पब्लिक स्कूल की शुभ्रा पांडेय पहले, सेंट मेरी कांवेंट स्कूल की पावनी अग्रवाल दूसरे तथा सेंट जांस स्कूल की सिमरन सिंह तथा श्रेया गुप्ता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सांत्वना स्थान के लिए दीपिका सिंह, अनन्या तथा आर्या दूबे को चयनित किया गया। वरिष्ठ वर्ग में शाह फैज स्कूल के अर्पित दूबे तथा सेंट जांस स्कूल की स्नेहलता गुप्ता संयुक्त रूप से प्रथम, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के सरजू कुमार द्वितीय तथा शहीद स्मारक इंटर कालेज के अभिमन्यू को तृतीय स्थान मिला। इस वर्ग में सांत्वना स्थान के लिए ज्ञानप्रकाश, आंचल वर्मा तथा प्रीति कुशवाहा को चयनित किया गया। बताया कि निर्णायक मंडल में सुप्रिया जायसवाल, सूर्यरेख मणि तथा कंचन लता सिंह रहीं। निर्णायक मंडल के सदस्यों को संस्था के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद ने स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें