फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रहा विद्युत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ बड़ीबाग स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरना सभा में जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि विद्युत प्रशासन टीजी-टू कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रहा है।
विज्ञापन

सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले विभाग में टीजी-टू के कर्मचारियों का प्रमोशन वरिष्ठ सूची के आधार पर किया जाता था लेकिन प्रबंधन ने नया आदेश पारित कर दिया है कि अब टीजी-टू से अवर अभियंता के प्रमोशन के लिए टीजी-टू का दस वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने के बाद आनलाइन विभागीय शुल्क अदा करने के साथ भरना होगा। इसके बाद 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। पास होने के बाद प्रोन्नति दी जाएगी। कहा कि बोर्ड का नया नियम सिर्फ टीजी-टू कर्मचारियों के लिए बनाया गया हैै। जबकि अवर अभियंता से उपखंड अधिकारी के लिए न तो समय की बाध्यता है और न ही लिखित परीक्षा का प्रावधान है। प्रबंधन टीजी-टू कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करे। पहले की तरह वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करे। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रबंधन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी अब तक वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया। नितिन राय ने कहा कि विभागीय आदेश पारित होने के बाद भी आज तक निविदा कर्मियों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पैसा नहीं आ रहा हैै। संगठन मंत्री संतोष कश्यप ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। सभा में अखिलेश कुमार, अनिल कुमार, सुरेश कुशवाहा, राजकुमार, जितेंद्र कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, सुरेंद्र, नेहाल, श्रवण, लालजी, नंदलाल, उमेेश, रामकुवंर, मुनेंद्र, अरविंद, विरेंद्र, सुनील, बृजेश, जगदीश, अजय, अंकुर, प्रवेश, योगेश, बाबूराम, तारकेश्वर, राजेश, मुसाफिर, राधेश्याम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जगदीश प्रसाद तथा संचालन रामवचन राम ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें