फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियाद सुन संत ने किया उनका निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानियां। बरेली शरीफ के रहने वाले सूफी संत सरकार हसनी मियां नियाजी साहिबे सज्जादा खानकाह ए आलिया नियाजिया का आगमन शुक्रवार की सुबह हुआ। इस दौरान वाहनों के काफिले के साथ शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेलवे पावर हाउस के पास मुहम्मद सलीम नियाजी के आवास पर पहले से दूरदराज सेआए जायरीनों ने भी फूल-माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने अपनी फरियाद सुनाई और संत ने उनका निराकरण किया। इस दौरान जमानिया के नमाजियों को आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। ऐसा पहली बार हुआ कि जमानिया की किसी भी जामा मस्जिद में मेंहदी मियां नियाजी सरकार या उनके साहबजादे ने मस्जिद में नमाज पढ़ाई हो। इस तरह का मौका पाकर सभी नमाजी काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर सूफी मुहम्मद फकरुद्दीन नियाजी ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय जामा मस्जिदमें सरकार के साहबजादे जनाब मेहदी मियां नियाजी ने जामा मस्जिद में नमाजपढ़ाई। शाम को दूरदराज से आए हुए लोगों के लिए फातिहा एवं लंगर चलाया गया। इस मौके पर अधिवक्ता इमरान नियाजी, बेचू नियाजी, शाहिद नियाजी बंगाली, मुहम्मद सलीम नियाजी, नजबुल होदा नियाजी, मुहम्मद ईशानियाजी, हैदर नियाजी, हाजी कुद्दुस नियाजी, मुमताज नियाजी, वजीर नियाजी, शाकिर नियाजी, अख्तर नियाजी, महमूद नियाजी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें