मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। बाइक पर बैठने से इंकार करने पर छात्रा को चाकू मारकर फरार होने वाले आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक पर पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी रामचंद्र राम की बेटी हेमलता (17) कक्षा 11 की छात्रा है। रोज की तरह बुधवार की सुबह भी शहबाजकुली स्थिति ज्ञानानंद स्कूल जाने के लिए वह घर से निकली थी। सुबह करीब आठ बजे बस के इंतजार में वह सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी मरदह थाना क्षेत्र के चौथी गांव निवासी अरविंद राम किशोरी के पास पहुंचा था और उससे बाइक पर बैठने का दबाव बनाने लगा था। इसे लेकर किशोरी और युवक में तीखी झपड़ हुई थी। इस बीच युवक बाइक से उतरा छात्रा के चेहरे और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। छात्रा शोर मचाने पर लोगों को अपनी तरफ आता देख युवक बाइक से फरार हो गया था। इस मामले में छात्रा के पिता ने अरविंद राम के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक ने युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। इसी क्रम में गुुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कोतवाल विमल कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास खड़ा है। यह सूचना मिलते ही कोतवाल एसआई मंटू राम, आरक्षी शिवकुमार पाल महिला आरक्षी सुनीता रावत के पास मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखे युवक भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की गई है।