फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज/करंडा (गाजीपुर)। करंडा थाना क्षेत्र के सरौली गांव में गुरुवार को विद्युत पोल पर तार जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से फल विक्रेता गंभीर रुप से झुुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलाके के सरौली गांव निवासी बिहारी यादव का बेटा बुल्लू यादव (38) नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में फल बेचने का काम करता था। गुरुवार की सुुबह घर की बिजली गुल रहने पर वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया और तार जोड़ने लगा। इसी दौरान वह विद्युत करेंट की चपेट में आकर खंभे से गिर गया। घटना के बाद परिजनों के चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे युुवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुल्लू नंदगंज बाजार में लंबे समय से फल बेचने का काम करता था। उसकी मौत से बाजार में भी शोक की लहर दौड़ गई। कई फल विक्रेताओं ने अपनी दूकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें