फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जां च में 170 टिन तेल सीज, 42 किग्रा खोवा नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा जांच अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। यूसुफपुर मुहम्मदाबाद क्षेत्र में रिफाइंड पामोलीन आयल का नमूना लेने के साथ ही 170 टिन तेल सीज किया गया। इसके अलावा खोवा मंडी से दो नमूने लेकर 42 किग्रा खोवा नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि यूसुफपुर मुहम्मदाबाद स्थित एक प्रतिष्ठान से रिफाइंड पामोलीन आयल का नमूना लेकर दो लाख 37 हजार 813 रुपये मूल्य का 170 टिन तेल सीज किया। यहीं से ब्लेंडेड वेजीटेबल आयल का नमूना लिया गया। बताया कि एक जनरल स्टोर से नमकीन का नमूना लेकर 25 किग्रा सीज कराया। खोवा मंडी से खोवा का दो नमूना लिया। इस दौरान 42 किग्रा खोवा नष्ट कराया गया। जांच टीम में उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव, विवेक कुमार, अवधेश कुमार, श्रीराम यादव तथा गोपालचंद शामिल थे। इस संबंध में अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि मिलावट खोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें