फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को जल्द मिलेगी 20 सीयू और 450 वीवीपैट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। आगामी चुुनाव के लिए जल्द ही जिले को बीस कंट्रोल यूनिट और 450 वीवीपैट उपलब्ध कराई जाएगी। मेक-3 माडल की यह मशीनें लेने अधिकारी जल्द ही बरेली जाएंगे। यही नहीं आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल वैन के माध्यम से वीवीपैट का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा का चुनाव इस वर्ष प्रस्तावित है। इस चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की सक्रियता भी बढ़ गई है। आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। सबसे ज्यादा जोन जहां जखनिया, सैदपुर, जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद विस में बने हैं, वहीं जंगीपुर और मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टरों की संख्या अधिक है। जानकारी के अनुसार (373) जखनियां विधानसभा क्षेत्र में चार जोन, 22 सेक्टर, (374) सैदपुर विस में चार जोन, 22 सेक्टर, (375) गाजीपुर विस में तीन जोन तथा 19 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके अलावा (376) जंगीपुर विस में तीन जोन, 25 सेक्टर, (377) जहूराबाद विस में चार जोन, 24 सेक्टर, (378) मुहम्मदाबाद विस में चार जोन, 25 सेक्टर तथा (379) जमानिया विधानसभा क्षेत्र में तीन जोन एवं 21 सेक्टर हैं।
जिले में 3522 कंट्रोल यूनिट एवं 4917 बैलट यूनिट के साथ 3381 वीवीपैट उपलब्ध है। आयोग के निर्देश पर जल्द ही बीईएल मेक-3 माडल 20 सीयू एवं 450 वीवीपैट बरेली से जिले को उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी बूथों पर मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें