फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में घंटों थमें रहे वाहनों के पहिए, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में जाम का झाम झेलना लोगों के लिए अब आम बात है। कभी-कभार की कौन कहे, आए दिन अलग-अलग हिस्सों में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। वाहनों की लंबी कतार लगने के साथ ही पैदल चलने वालों को जूझना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह लालदरवाजा के पास लोगों को जहां जाम का सामना करना पड़ा, वहीं गाजीपुर-मऊ मार्ग पर रौजा से लेकर विशेश्वरगंज तक करीब डेढ़ घंटे लोग जाम में परेशान रहे। आवागमन सुचारू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। यही हाल लंका, कचहरी समेत अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या दिन पर दिन गहराती जा रही है। कोई भी दिन ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन लोगों को किसी न किसी मार्ग पर जाम का सामना न करना पड़े। किसी दिन आधे घंटे, तो किसी दिन दो से तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रह रही है। खासकर लालदरवाजा, लंका, विशेश्वरगंज, कचहरी और मिश्रबाजार में जाम की समस्या सबसे अधिक है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे नगर के लालदरवाजा में जाम का झाम शुरू हो गया। देखते ही देखते ही दर्जनों वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन लग गई। आलम यह हो गया कि पैदल भी आगे बढ़ना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था। आधे घंटे बाद करीब 11 बजे आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसी दौरान करीब 11 बजे गाजीपुर-मऊ मार्ग विशेश्वरगंज के पास जाम का क्रम शुरू हो गया। कुछ ही देर में सकलेनाबाद से लेकर रौजा तक वाहनों की लाइन लग गई। रौजा ओवरब्रिज पूरी तरह से वाहनों से भर गया। जाम होने के चलते पैदल आवागमन करने वालों का भी निकलना संभव नहीं हो पा रहा था। वाहनों के आगे-पीछे करने को लेकर लोगों में बहस होती रही। पुलिस कर्मी आवागमन सुचारू कराने के लिए हांफते रहे। इस दौरान उनके द्वारा कई ऐसे वाहन चालकों को फटकार लगाई गई, जिनके गलत दिशा में वाहन खड़ा किए हुए थे। डेढ़ घंटा बाद आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम के कारण लोग समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच सके। इस दौरान सबसे ज्यादा फजीहत उन लोगों की हुई, जो परिवार संग यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें