फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व सम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद की आम सभा की बैठक सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुईं। इसमें वर्ष 2019 के लिए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से आलोक कुमार राय अध्यक्ष, अरुण कुमार श्रीवास्तव सचिव, दयाशंकर दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्ना यादव एवं रितेश राय कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार राय सह सचिव एवं संतोष कुमार गुप्ता निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों में अधिवक्ता सत्येंद्र राय, कमला प्रसाद राय, शिवदान तिवारी, कृष्ण मोहन लाल, हृदयनाथ श्रीवास्तव, प्रेमशंकर राय, संतोष श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अनिल कुमार राय, विमल राय, विनय राय, सत्यप्रकाश राय, संजय राय, श्यामा पांडेय तथा अवध बिहारी यादव को मनोनीत किया गया। बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने कहा कि अधिवक्ताओं का मान सम्मान, अधिवक्ता हित के साथ ही किसानों तथा समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी । इस अवसर पर कृष्णानंद राय, सचिदानंद राय, जय सियाराम यादव, मुन्ना राय, सतीश राय, संजय राय, समता बिंद, शिव कुमार राय, राधेश्याम राय, धनंजय राय, सुमन राय, प्रमोद राय, उमाशंकर सिंह, मुनेंद्र सिंह, वीरेंद्र राय, शेषनाथ तिवारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता हृदयनाथ श्रीवास्तव एवं संचालन विमल कुमार राय ने किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा चुनाव अधिकारी मृत्युंजय राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें