फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव और परमात्मा के बीच सेतु का काम करता है संत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। मानस सम्मेलन के अंतिम दिन प्रवचन करते हुए गोविंदपुर से आए हुए नीरज शास्त्री महाराज ने कहा कि मानव जीवन आज मिला है कल मिलेगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। संत परमात्मा का भेजा दूत है जो जीव एवं परमात्मा के बीच सेतु का काम करता है। वह किसी न किसी रूप में हमेशा मौजूद रहता है।
विज्ञापन

बक्सर से आए हुए रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि जब करोड़ों जन्मों का पुण्य उदय होता है तो सच्चे सद्गुरु एवं संत का दीदार होता है। आत्म साक्षात्कार करके अपने जीवन को कृतार्थ करना ही मानव जीवन पाने का असली उद्देश्य है। हिमालय की ऊंचाई एवं सागर की गहराई को नापा जा सकता है लेकिन मां के प्यार एवं सेवा को नापने का कोई पैमाना नहीं है। मां अपने बेटे में कोई दोष नहीं देखती है। सारे दुर्गुणों की अनदेखी कर प्यार करती है। आज के वातावरण में मां बाप उपेक्षित है। रमाशंकर पांडेय ने कहा कि आज के विषाक्त वातावरण में एक भाई दूसरे भाई का गला काट रहा है। भाई जैसा मित्र एवं दुश्मन इस धराधाम पर कोई नहीं है। इसके अलावा रविंद्रनाथ पांडेय, रामसुधार पांडेय ने मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रामनरेश मौर्य, नरेंद्र कुमार मौर्य, दयाराम गुप्ता, अर्जुन पांडेय, रामकरन शर्मा, अजय मौर्य आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा। अध्यक्षता प्रभुनाथ पांडेय एवं संचालन अरविंद लाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें