जमानिया(गाजीपुर)। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर दौड़ में तलवंत कुमार, सौ मीटर में जितेंद्र कुमार, दो सौ मीटर में जितेंद्र कुमार, बालिकाओं की 50 मीटर में खुशबू, सौ मीटर में मनीषा, दो सौ मीटर में पुष्पा, उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिकाओं की सौ मीटर में सोनम, दो सौ मीटर में सपना तथा बालकों की सौ मीटर में अरविंद कुमार अव्वल रहे।
इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर एवं खंड शिक्षाधिकारी धनपति यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद स्कूली बच्चों ने स्वागत गान के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद मशाल जलाकर खेल की शुरुआत की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर को प्रथम स्थान हासिल हुआ। इस अवसर पर धर्मराज सिंह, मनीष सिंह, सुनील कुमार, उद्धव पांडेय, एजाज अहमद, वेंकटेश जायसवाल, विजयशंकर राय, संज्ञान, शिल्पी भारती, लक्ष्मण राम, मिथिलेश सिंह, शिवशंकर सिंह, श्रीकृष्ण गुप्त, शिवबचन प्रसाद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मारकंडेय सिंह यादव और संचालन शशिशेखर उपाध्याय ने किया।