फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क देख जिलाधिकारी की त्योरी चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के नरियांव गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी के बालाजी ने गांव निवासी प्रगतिशील किसान विजय कुमार कुशवाहा के खेत पर लगाए गए सोलर पंपसेट का उद्घाटन धूप- अगरबत्ती दिखा कर बटन दबाकर किया। उद्घाटन के बाद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धनंजय मौर्य सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान श्री मौर्या ने कहा कि सोलर पंप सेट लग जाने से किसानों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। पानी की लागत भी कम आ रही है। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने जमानिया-नरियांव-पचोखर मार्ग का निरीक्षण किया। बदहाल सड़क को देख उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने सडक को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव में पहुंचने के बाद जिलाधिकारी प्राथमिक पाठशाला पचोखर-द्वितीय में पहुंचे। विद्यालय में स्वेटर का वितरण न होने पर नाराजगी जताई। बुधवार को स्वेटर वितरण करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने भैदपुर में बनाई जा रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य को देखा और किसानों को धान खरीद में परेशानी न हो इसको लेकर हेतिमपुर गांव स्थित एफसीआई के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उपस्थित कर्मियों से धान की खरीददारी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसील की पत्रावलियों को देखा और संतुष्ट होने के बाद जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, तहसीलदार आलोक कुमार, राम मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें