फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हमारी लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली सहित चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ सहित अन्य संगठनों के बैनर तले कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। आठ एवं नौ जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ प्रतिभाग करते हुए पूर्ण रूप से राजकीय कार्य ठप किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मांधाता सिंह ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों के परिप्रेक्ष्य में पुरानी पेंशन बहाल नहीं करता है तो आगामी चुनाव में दुष्परिणाम के लिए तैयार रहे। मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष अमित राय, मिए गन्ना विभाग के अध्यक्ष गोपाल यादव, मिए अग्रिकल्चर विभाग के अध्यक्ष संजय यादव, एमए इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रांतीय संयुक्त मंत्री राकेश सिंह ने लिपिक संवर्ग द्वारा हर आंदोलन में प्रतिभाग करने एवं आठ एवं नौ जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय हड़ताल में पूर्ण रूप से कार्य ठप करने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए भागीदारी करते हुए लड़ाई को मजबूती से लड़ने का भरोसा दिलाया। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव, विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निर्भयनारायण सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी, संजय यादव, गोपाल यादव, वरुण सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, परवेज अहमद, अजय सिंह, हरेराम यादव, उमाकांत, अखिलेश कुमार सिंह, हवलदार राम, अश्विनी कुमार राय, गजेंद्र, विपिन कुमार सिंह, नसीम अहमद, सुभाष यादव, धर्मराज प्रजापति, शैलेंद्र कुमार, नवीन, विजय, प्रमिला, लालसा, नगीना, गुलाम अंसारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संरक्षक रामजन्म प्रजापति तथा संचालन संतोष कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें