फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में ढेर सारी खेल प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इन प्रतिभाओं को खोज निकालने के लिए छोटी-बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जरूरत है। इसके लिए खेल मैदान और मिनी स्टेडियम का होना अति आवश्यक है। मनिहारी ब्लाक की ग्राम सभा के कल्याणपुर मौजा में लगभग पांच एकड़ से अधिक की भूमि खाली पड़ी हुई है। इस पर जोर आजमाइश करके और उसकी रज में घुल-मिलकर आज तक क्षेत्र के सौ से अधिक नौजवान सेना में भर्ती हो चुके हैं। दर्जनों उभरती प्रतिभाएं कई खेलों में प्रतिभाग कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। इस मैदान को हरौली ग्राम सभा सहित क्षेत्र के लोगों ने खेल का मैदान घोषित करने और यहां मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सौरी के स्वामी विवेकानंद वॉलीबाल टीम के कप्तान प्रिंस कुमार राय ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर इस मैदान को खेल मैदान और यहां मिनी स्टेडियम बनाए जाने की मांग की है। कप्तान श्री राय ने बताया कि पिछले दो दशक से इस मैदान पर आसपास 50 से अधिक गांव के खिलाड़ी और धावक सुबह और शाम दोनों समय यहां पहुंचकर जोर आजमाइश करते हैं। इस मैदान पर खेलकर मेरी वॉलीबाल टीम कई जिलों में अपना नाम कर चुकी है और आज भी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस मैदान पर दौड़ने का अभ्यास करके उत्तर प्रदेश पुलिस, सेना और सीआरपीएफ में अब तक सौ से अधिक नौजवान भर्ती हो चुके हैं। यहां पर सौ, दो सौ, चार सौ, आठ सौ, एक किमी, 16 सौ मीटर, पांच किमी और 12 किमी दौड़ने का अभ्यास धावक करते हैं। बताया कि इस मैदान पर कई खेलों के कोच प्रतिदिन मौजूद रहते हैं जिनके निर्देशन में खिलाड़ी खेलते हैं। अगर इस मैदान को खेल मैदान घोषित कर दिया जाए तो इस पिछड़े क्षेत्र में खेलों का काफी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें