ताजपुर डेहमा। बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में नवमी के अवसर पर मां दुर्गा, गणेशजी एवं हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। इस मौके पर मंत्रोच्चार और हवन कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। दिन भर दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।
मंदिर से जुड़े अशोक शर्मा की देखरेख में छह माह से निर्माण कार्य चल रहा था। इसके बाद इस मंदिर के विस्तार के क्रम में मां दुर्गा और हनुमानजी की प्रतिमा की भी स्थापना की गई। मां दुर्गा जी एवं हनुमानजी की मूर्तियों को जल, घी, अन्न, फल के रस आदि से स्नान कराया गया। कर्मकांडी पंडित उमा उपाध्याय के मंत्रों के बीच प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद हवन-पूजन संपन्न हुआ। पुजारी प्यारेमोहन गिरी ने सभी कार्यों को विधि-विधान से संपन्न कराया। इसी क्रम में पुराने शिवलिंग की जगह नया शिवलिंग स्थापित किया गया है। इसमें गांव तथा क्षेत्र के लोगों ने सराहनीय योगदान किया। बाद में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामसागर, विश्राम यादव, सुनील जायसवाल, गोपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रेमचंद, उमेश यादव, राजेंद्र वर्मा, गोरख गुप्ता, गणेश गुप्ता, पिंटू जायसवाल, चूरामणि वर्मा, अर्जुन गुप्ता, राहुल गुप्ता, अमित गुप्ता, नथुनी सैनी, प्रदीप सिंह, नथुनी सिंह, उमेश यादव, अशोक यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, हीरामणि वर्मा, शंकर गुप्ता, शिवजी गुप्ता आदि उपस्थित थे।