मनिहारी (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम धुरेहरा में युवा भाजपा नेता आलोक तिवारी पंकज के आवास पर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की रविवार की देर शाम बैठक हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुशल नेतृत्व में देश के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे पूर्वांचल में रेल, सड़क, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से प्रारंभ है। विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। केवल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सदानंद तिवारी, रुद्रा पांडेय, अखिलेश सिंह, निमेष पांडेय, आनंदशंकर सिंह, सिप्पू तिवारी, प्रदीप सिंह, छकौड़ी गुप्ता, मोनू तिवारी, प्रमोद, राहुल, रामकरन यादव, बंटी तिवारी, मुन्ना आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य ओमप्रकाश तिवारी एवं संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने किया। अंत में संयोजक आलोक तिवारी पंकज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री श्री सिन्हा ने पूर्व सांसद सरजू पांडेय के सहयोगी रहे वयोवृद्ध नेता सदानंद तिवारी के घर जाकर उनका हाल जाना।