फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। बेतहाशा बिजली कटौती और लो-वोल्टेज को लेकर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अगर समय रहते आपूर्ति में सुधार और लो-वोल्टेज की समस्या को दूर नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन तेज करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस कमेटी के नेता सौरभ वर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग सुबह विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता ने कहा कि क्षेत्र में मनमाने तरीके से बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है। विभाग इस आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है। क्षेत्र में पांच से आठ घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। जिस समय बिजली रह रही है, उस समय भी लो-वोल्टेज होने की वजह से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कम वोल्टेज की वजह से कूलर और पंखा पूरी रफ्तार से नहीं चल पा रहे हैं। इससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मोटर न चल पाने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बार-बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में दौड़ाए गए विद्युत काफी जर्जर हो गए हैं, जो आए दिन टूटकर गिर रहे हैं। इससे जहां लोगों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं तारों के टूटने से घंटों लोगों को बिजली से वंचित होना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर समाजसेवी मंजीत सिंह, हरदेव सिंह चौहान, सौरभ वर्मा, बजरंगी गोड़, विशाल भारती, अनिला, राहुल गोड़, सोनू, विशाल, गोपी कुमार, सत्यम खरवार, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे। इस संबंध में जेई नीरज सोनी ने बताया कि ओवरलोड एवं टेक्निकल फाल्ट की कुछ समस्या काफी दिनों से आ रही है। इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा। पर्याप्त बिजली मिलने के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें