फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना मुल्क की तरक्की नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दारुल उलूम कादरिया दाएरा शाह अहमद में तहतानिया एवं फौकानिया के बच्चों को प्रबंधक एहसान अशरफ कादरी ने स्कूल बैग का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक नेक काम है तथा इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरुकता आएगी। हर वर्ग तथा आयु के बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल या मदरसों में अवश्य आना चाहिए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के बाद एक बैठक हुई जिसमें शिक्षा के सुधार पर व्यापक चर्चा की गई। प्रधानाचार्य मौलाना फरीद अहमद कादरी ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी कश्ती है, जिसमें सवार होने वाला कभी भी डूबता नहीं है। शिक्षा समुद्र जैसी अथाह गहराइयों से भी निजात दिलाने का सशक्त माध्यम है। शिक्षा के बिना किसी भी मुल्क की तरक्की नहीं हो सकती। बच्चों की शिक्षा के लिए अभिभावकों को भी आगे आना चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए भी प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक तथा अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें