जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के बरुइन गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र पांडेय एवं कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प किया। श्री पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की ओर से तो प्रयास हो ही रहे हैं, आम नागरिकों को भी इसमें अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। हम सब अधिक से अधिक पौधा लगाएं तथा उसकी देखभाल करें तो धरती को हरा-भरा बनाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने 51 पौधे लगाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, रामबाबू सैनी, जमानिया नगर अध्यक्ष रजनीकांत तिवारी, अमित गुप्ता, राजेश सिंह राजू, रोशन सिंह, बलवीर सिंह अमित सिंह, संतोष कुशवाहा, प्रमोद पांडेय, प्रकाश तिवारी, मन तिवारी, मनीष सिंह, आनंद, सत्येंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।