फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित 32 किलो जलेबी, समोसा एवं छेने की मिठाई नष्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बुधवार को शहर में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र की ओर से गठित जांच दल ने तीन खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लेने के साथ पानी के सैकड़ों पाउच एवं करीब 32 किलो दूषित जलेबी, समोसा एवं छेने की मिठाई नष्ट कराई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जांच दल ने आज दिन में शहर के स्टेशन रोड, लंका, रोडवेज बस स्टेशन एवं मिश्रबाजार में खाद्य एवं पेय पदार्थ की कई दुकानों में जांच की। इस दौरान दूध, सरसों का तेल और शीतल पेय के तीन नमूने लिए। टीम ने कई जगहों पर पाउच में बिक रहे पानी के सैकड़ों पैकेट नष्ट कराए। इसके अलावा विभाग के जांच दल ने खाद्य पदार्थ की कुछ अन्य दुकानों से करीब 32 किग्रा दूषित जलेबी, समोसा और छेने की मिठाई नष्ट कराई। टीम की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मची रही। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र ने हिदायत दिया कि दुकानदार सड़े-गले, कटे तथा दूषित एवं खुले खाद्य पदार्थ की बिक्री न करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनार्दन सिंह, मुकेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, गोपालचंद, श्रीराम यादव एवं विवेक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें