फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी और पेंशनरों को स्टेट हेल्प कार्ड जारी करने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा गाजीपुर के कार्यकारिणी की बैठक सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। जिसमें शासन का आदेश निर्गत होने के बाद भी कर्मचारी एवं पेंशनरों को स्टेट हेल्प कार्ड विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

इस दौरान परिषद के अध्यक्ष अंबिका दुबे ने कहा कि परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिसंबर को उनके नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की थी। उस दौरान तत्काल जिलाधिकारी ने समस्य विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा था। लेकिन जनपद के अधिकांश विभागों के अधिकारी जिलाधिकारी के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं। जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आए दिन कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही है। दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्हें काम करने में कठिनाई हो रही है। निर्णय लिया गया कि यदि एक माह के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मिश्रीलाल, शैलेंद्र पांडेय, राजीव राय, मणि त्रिपाठी, संजय राय, अजय कुमार, इंजीनियर अखिलेश यादव, वीरेंद्र सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, निर्भय सिंह, प्रमोद उपाध्याय, रामअवध यादव, प्रमोद मिश्रा, अवधनारायण, जितेंद्र पांडेय, रघुनाथ, रामकुंवर कुशवाहा, योगेंद्र यादव, संजय दुबे, नवीन खरवार, रविशंकर सिंह, अशोक सिंह, सत्यनारायण पांडेय, उदयराज सिंह, सुभाष सिंह, जमुना यादव, अनंत सिंह, प्रवीण कुशवाहा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह तथा संचालन जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें