गाजीपुुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के भैंसही पुुल मंदिर के पास गुरुवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बाइक पर सवार सात वाहन चोरों को धर दबोचा। पूछताछ में पकड़े गए वाहन चारों ने बताया कि बाइक चोरी की है। पुुलिस पकड़े गए वाहन चोरों को थाने ले आई। इनकी निशानदेही पर पुुलिस ने चोरी की दो बाइक और बरामद की। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इसका खुलासा किया।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि कासिमाबाद थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की बाइक लेकर सात युुवक बेचने जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज के नेतृत्व में पुुलिस टीम भैंसही पुुल मंदिर के पास वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान कोहरे के धुुंध में तीन बाइक सवार आते दिखाई पड़े। पुलिस को देखते ही तीनों बाइक की गति बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने कोहरे का फायदा उठाते हुुए बाइक सवार सात युुवकों को धर दबोचा। पुुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम कासिमाबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी सुजीत गुप्ता, सतीश गौड़, सुकहा गांव निवासी चंदन गुुप्ता, शहबाजपुुर गांव निवासी मनीष यादव, राजापुर गांव निवासी अभिषेक यादव, सोनवर्षा गांव निवासी दीपक चौहान तथा तबरेज अहमद बताया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक बरामद की गई। इस सफलता पर एसपी ने टीम को पांच हजार नगद इनाम देने की घोषणा की है।