सैदपुर। सोशल मीडिया पर नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने करने का मामला गरमा गया है। चेयरमैन ने गुरुवार को एक युुवक के खिलाफ सीओ से लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर सीओ सर्वेश कुमार ने युवक पर कार्रवाई करने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
शिकायती पत्र के माध्यम से चेयरमैन ने सीओ सैदपुुर को बताया कि नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी युवक रामवअध निषाद के फेसबुक आईडी से अभद्र टिप्पणी युक्त पोस्ट उनके फोटो के साथ शेयर किया था। पोस्ट देखने वाले लोगों ने अपने कमेंट के माध्यम से युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक नहीं माना अलबत्ता चेयरमैन की कमियां गिनाता रहा। इसका पता चलने पर गुरुवार को चेयरमैन शशि सोनकर ने पोस्ट का प्रिंट आउट संलग्न कर क्षेत्राधिकारी सर्वेश कुमार मिश्र को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उक्त युवक द्वारा अक्सर मेरे के खिलाफ फेसबुक पर मनमानी टिप्पणी करता रहता है। उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने क्षेत्राधिकारी से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाल त्रिलोकी सिंह से युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करें। कस्बा चौकी की पुलिस द्वारा युवक के घर पर छापेमारी की गई लेकिन युवक फरार था। कोतवाल त्रिलोकी सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी, लेकिन युवक फरार है। इधर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना सरासर गलत है।