फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन पालियों में 157 ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से डिप्लोमा इन फार्मेसी-इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन बुधवार को जिले में बनाए गए तीनों केंद्रों पर तीनों पाली की परीक्षा सकुशल हुई। नोडल अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि एक केंद्र पर पंजीकृत 351 में 299 उपस्थित और 52 अनुपस्थित रहे। दूसरे केंद्र पर 297 छात्र-छात्राओं को सम्मिलित होना था लेकिन 250 उपस्थित रहे जबकि 47 ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरे केंद्र पर 298 में 239 उपस्थित और 58 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 9 जून तक होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 3 केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 2182, दूसरे पर 2169 एवं तीसरे केंद्र पर 2551 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे l परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेंटर आब्जर्वर बोर्ड की तरफ से नियुक्त किया गया है l इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं एक जोनल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रतिदिन 3 पालियों सुबह 8 से 10, दोपहर 12 से 2 एवं शाम 4 से 6 बजे के बीच आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें