फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो ने बरातियों-घरातियों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। बिहार प्रांत के इटाढ़ी थाना अंतर्गत सीधा बांध सरेंजा गांव में गई बरात के शामियाना में किशोर द्वारा खड़ी स्कार्पियो की चाबी घुमाते ही गेयर में होने की वजह से 12 लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में जहां एक वृद्ध बराती की मौत हो गई। वहीं आठ बराती-घराती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजा ने वाहन स्वामी के खिलाफ इटाढ़ी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव के पालहनपुर निवासी स्व. हृदयनरायण कुशवाहा के पुत्र वीरकेश मौर्या की शादी बिहार प्रांत के इटाढ़ी थाना अंतर्गत सीधा बांध सरेंजा निवासी संतोष सिंह की पुत्री डिंपल के साथ तय थी। तिथि के अनुसार मंगलवार की शाम पालहनपुर से बरात सीधा बांध गई हुई थी। देर रात करीब साढ़े दस बजे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए बरातियों के साथ ही घराती शामियाना में बैठे हुए थे। इसी दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी की चाबी लगी खड़ी स्कार्पियो की चाबी एक किशोर ने घुमा दी, जिससे वाहन स्टार्ट हो गया और गेयर में होने की वजह से करीब एक दर्जन बरातियों-घरातियों को रौंदते हुए आगे जाकर रूक गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में बराती पालहनपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक रामनगीना सिंह (65) की मौत हो गई। जबकि एक बराती सहित सात घराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य चार लोग हल्के रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़-फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को उपचार के लिए बक्सर अस्पताल में लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीन को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। किसी तरह से शादी की रस्म अदायगी की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भतीजा जंगबहादुर सिंह ने वाहन स्वामी के खिलाफ इटाढ़ी थाने में तहरीर दी। इस संबंध में इटाढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घटना में एक वृद्ध की मौत हुई है, जबकि आठ लोग घायल हैं। मृतक के भतीजा की तहरीर के आधार पर वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। उधर खबर आते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोग उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। शादी की खुशियां उदासी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें