फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से जाम हुआ बूम, घंटो आवागमन रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के औड़िहार-वाराणसी मार्ग पर स्थित सिधौना रेलवे क्रासिंग का बूम तकनीकी खराबी से सोमवार की सुबह जाम हो गया। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गेटमैन ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को पास कराया। तकनीकी विभाग द्वारा साढ़े चार घंटा बाद बूम को दुरुस्त किया गया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन

मालूम हो कि औड़िहार-वाराणसी मार्ग पर स्थित सिधौना रेलवे क्रासिंग का बूम गेटमैन चंद्रकांत ने इलाहाबाद जाने वाली ट्रेन के आने के दौरान सुबह साढ़े पांच बजे बंद कर किया। ट्रेन के गुजरने के बाद फाटक को खोलना चाहा तो बूम जाम होने की वजह से नहीं खुला। फाटक के दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे। गेटमैन तत्काल राजवारी स्टेशन मास्टर को सिग्नल और गेट जाम होने की सूचना देकर अन्य ट्रेनों को हरी झंडी के माध्यम से निकालने में जुट गया। उधर गेट बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। उसमें सवार लोग इस बात से परेशान होने लगे। सूचना पर रेलवे सिग्नल विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास कर साढ़े चार घंटा बाद बूम और सिग्नल को दुरुस्त किया। इसके बाद वाहनों का संचालन शुरू हुआ। घंटों आवागमन ठप होने से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस संबंध में रेलवे सिग्नल विभाग के तकनीकी इंजीनियर सत्यप्रकाश ने बताया कि केबल बाक्स का फ्यूज उड़ गया था, जिसे जोड़कर चालू कर दिया गया। राजवाड़ी स्टेशन मास्टर एके सिंह ने बताया कि बूम जाम होने से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें