फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल के मामले में 14 गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में डीएलएड-2017 और अवशेष बीटीसी- 2013, 2014, 2015 बैच की परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को सामूहिक नकल का मामला उजागर हुआ। इस दौरान एक केंद्र के व्यवस्थापक तथा 13 कक्ष निरीक्षकों को सीडीओ हरिकेश चौरसिया और डायट प्राचार्य राकेश सिंह ने संयुक्त छापेमारी कर पकड़ा। इस दौरान नकल के लिए वसूल किए गए 76 हजार रुपए बरामद कर लिया। इन सभी के खिलाफ सामूहिक नकल की धारा के तहत जंगीपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले के 35 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में शनिवार को कुल 12 हजार 593 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। तीन पालियों में दस से 11 बजे तक विज्ञान, 12 से एक बजे तक गणित, दो से तीन बजे तक सामाजिक अध्ययन आदि विषयों की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में नकल माफियाओं की ओर से खूब धड़ल्ले से नकल कराई जा रही है। निरीक्षण के क्रम में सीडीओ हरिकेश चौरसिया तथा डायट प्राचार्य राकेश सिंह केदार इंटर कालेज बिरईचिया जंगीपुर पर पहुंच गए। इस दौरान कक्ष निरीक्षक मुन्नन यादव और मुन्ना सिंह सहित कई कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल पर विज्ञान का हल प्रश्न पत्र मिला। कक्ष निरीक्षक शशिकांत श्रीवास्तव के पास से छात्रों से वसूला गया 76 हजार रुपया भी बरामद हुआ। अधिकारियों की पूछताछ में केंद्र व्यवस्थापक जगरनाथ यादव ने कबूल किया कि नकल कराने के लिए पैसा वसूला गया है। बाद में स्टेटिक मजिस्ट्रेट राघवेंद्र पांडेय ने केंद्र व्यवस्थापक एवं तेरह कक्ष निरीक्षकों सहित चौदह के खिलाफ जंगीपुर में एफआईआर दर्ज करा दी। डायट प्राचार्य श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी किसी भी विद्यालय में अध्यापक नहीं हैं बल्कि यह लोग फर्जी तरीके से नकल कराने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में मौजूद थे। बताया कि पकड़े गए लोगों में जगरनाथ सिंह यादव, अजित कुमार, शशिकांत श्रीवास्तव, करन यादव, अनिल कुमार, पंकज शर्मा, छोटेलाल, मनोज कुमार, अनिल कुमार प्रजापति, अनिल कुमार, मुन्ना राजभर, मुन्ना सिंह यादव, महेश चंद्र भारती आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें