दिलदारनगर। स्थानीय स्टेशन पर रविवार की सुबह 8:29 बजे डाउन संघमित्रा एक्सप्रेस की बोगी में अचानक ब्रेक बाइंडिंग होने से 22 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। ड्राइवर एवं गार्ड के प्रयास से ब्रेक बाइंडिंग की मरम्मत करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:29 बजे संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। ट्रेन स्टेशन से खुलने लगी। अचानक ट्रेन की कई बोगी में ब्रेक बाइंडिंग हो गई। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। जानकारी होने पर ट्रेन के पायलट ने वाकी टाकी से इसकी जानकारी स्थानीय स्टेशन के साथ दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी। इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर एवं गार्ड ने मिलकर ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया। इसके बाद 8:51 पर ट्रेन रवाना हुई। इस संबंध में परिचालन निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि संघमित्रा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग होने से ट्रेन 22 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही लेकिन परिचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।