फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 154 जोड़े हुए एक-दूजे के

विज्ञापन
नगर के आरटीआई मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में एक जोड़े को प्रमाण पत्र देती जिला पंचायत अध्यक्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आरटीआई मैदान स्थित नवीन स्टेडियम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थित भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम में कुल 154 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इसमें दो मुस्लिम जोड़े तथा 152 हिंदू जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़ों की शादी धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विकास खंड भांवरकोल के छह, सादात के एक, मरदह के 18, जखनियां के छह, देवकली के 13, मुहम्मदाबाद के सात, कासिमाबाद के 30, रेवतीपुर के एक, बिरनो के 18, सदर के 15, गाजीपुर के दो, मनिहारी के 15 तथा करंडा के नौ, भदौरा के दो, जमानिया के तीन तथा सैदपुर के दो तथा बाराचवर के छह जोड़े की शादी संपन्न कराई गई।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोगों का अभिनंदन करते हुए नव विवाहित वर-वधुओं को शुभकामना दी। और कहा कि कन्या का विवाह कराने से बढ़कर अन्य कोई कार्य नहीं है। कहा कि आज जो जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधकर सात फेरे लेकर एक दूजे के लिए शपथ लिए हैं वे हमेशा एक दूसरे का सम्मान करें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांर्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले महिलाओं को शासन द्वारा 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हैं। जिसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रुपये खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से भेजा गया। इसके साथ 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता है। छह हजार रुपये साज सज्जा, खानपान आदि पर खर्च होता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की तथा निरंतर आगे बढ़ते रहें। एक दूसरे का साथ दु:ख सुख मेें मिलकर साथ रहेे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि पूरा समाज शादी पर टिका हुआ है। ये रिश्ता बहुत ही अटूट होता है। यह शादी बुढ़ापे का सहारा बनता है। शादी के बाद परिवार में मन मोटाव हो जाए तो झगड़ा करना इसका उपाय नहीं है। माता-पिता से मिलकर उनके आशीर्वाद से विवाद को खत्म किया जा सकता है। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में राकेश कुमार के गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें