फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से बलिया के बीच 3940 करोड़ के हुए कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को जनपदवासियों को एक साथ कई सौगातें दी। गाजीपुर और आसपास के जिलों को रेल सुविधाओं के नाम पर बड़ा लाभ मिला। रेल राज्य मंत्री ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर निर्भया फंड के अंतर्गत सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली, कोचों में पानी भरने के लिए 650 मीटर लंबी हाईड्रेंट प्रणाली, प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस प्रणाली एवं मऊ जंक्शन स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल का लोकार्पण किया। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर आरपीएफ बैरक, मैकेनाइज्ड लांड्री, लिफ्ट एवं प्लेटफार्म संख्या दो-तीन की सतह में सुधार के कार्य का शिलान्यास तथा वाराणसी सिटी-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर आयोजित सभा में कहा कि रेलवे की ओर से वाराणसी से बलिया के बीच 3940 करोड़ रुपये के कार्य कराए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा पैसा जिले में खर्च हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अब कुछ भी नामुमकिन नहीं है। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके इसके लिए गाजीपुर सिटी स्टेशन पर निर्भया फंड के अंतर्गत सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली की व्यवस्था बुधवार से की गई है। यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वच्छ जल मिले इसके लिए कोचों में पानी भरने के लिए 35 लाख की लागत से बनी 650 मीटर लंबी हाइड्रेंट प्रणाली का भी लोकार्पण हुआ। गाजीपुर रेलवे स्टेशन भी अब पूर्वोत्तर रेलवे का एक महत्वपूर्ण स्टेशन बन चुका है। इस कारण आरपीएफ बल यहां रहे इसके लिए बैरक का निर्माण आवश्यक है। पिछले पांच वर्षों में भारतीय रेल ने तमाम कार्य गाजीपुर एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में किए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश भारतीय रेलवे के नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है। कई परियोजनाएं प्रारंभ हुई। कई पूरी हो गई हैं जबकि कई जल्द पूरी हो जाएगी। साढ़े तीन हजार यात्री गाजीपुर स्टेशन पर आ रहे हैं। स्टेशन पर 22 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव प्रदान किया गया है। आठ ट्रेनें यहीं से चलाई जा रही हैं। देश के लोगों के मन में यह विश्वास जागृत हो गया है कि अब कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं। वैसे ही यहां के लोगों के मन में भी यह विश्वास जागृत हुआ है कि सब कुछ मुमकिन हो सकता है। यात्री सुविधाओं का जिक्र करते हुए बताया कि वाटर वेंडिंग मशीन, बुजुर्गों के लिए गाड़ी, फ्री-वाई-फाई, छह बुकिंग खिड़की, महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग वेटिंग हाल, वीआईपी कक्ष की भी व्यवस्था की गई है। 30 करोड़ की लागत से मऊ कोचिंग टर्मिनल बनकर तैयार हुआ उसे मऊ की जनता को समर्पित कर रहे हैं। लांड्री का काम आज प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने राज्यमंत्री श्री सिन्हा तथा विधायक डा. संगीता बलवंत को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक एसके झा, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ चौहान, सुनील सिंह, अनिल पांडेय, रमेश सिंह, ओमप्रकाश राय, देवव्रत चौबे, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, चतुर्भुज चौबे, कार्तिक गुप्ता, कृष्णानंद राय, रासबिहारी राय, मनोज बिंद, स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, केके मिश्र, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें