गाजीपुर। पुलवामा घटना के खिलाफ आर्यवीर दल की ओर से रविवार को चीतनाथ घाट पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब पड़ोसी देश का नामोनिशान मानचित्र पर से ही हटा दिया जाना चाहिए।
इसके पूर्व शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। पाकिस्तान और आतकवाद के खिलाफ नारेबाजी की गई। संतू ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी अपनी दुष्टता से बाज नहीं आया। अब उस पर किसी भी प्रकार से भरोसा नही करना चाहिए। कहा कि हमारी आर्यवीर भी इस काम के लिए तैयार है। मंत्री दिलीप ने कहा कि आतंकवाद के बढ़ने का कारण हमारे देशद्रोही है। पहले इन गद्दारों को बाहर भगाना चाहिए। संतोष ने कहा कि भारत को सबल राष्ट्र बनाने के लिए हम अपने वीरों को तैयार कर रहे है। इस अवसर पर जवाहर, मोहन, रवीन्द्र, गोविंद, विवेक, विक्की, सदाशिव, सुरेन्द्र, विजय आदि मौजूद रहे।