फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में हुई नागरिक शास्त्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। तहसील क्षेत्र के आदर्श किसान इंटरमीडिएट कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को कड़ी निगरानी में इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई। एसटीएफ ने बीते दिनों परीक्षा केंद्र के समीप स्थित एक शिक्षक के घर से सामूहिक नकल करते 15 नकलचियों को पकड़ा गया। यह केंद्र दागदार हो गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने शासन को पत्र भेज कर केंद्र बदलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन समय रहते अनुमति न मिलने पर एक दिन पूर्व आनन-फानन में केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक समेत सभी कक्ष निरीक्षकों को बदलने के साथ ही पुन: उसी केंद्र पर परीक्षा कराई गई। विभाग की माने तो परीक्षार्थियों के हित को देखते हुए बोर्ड की ओर से शेष परीक्षा इसी केंद्र पर कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बीते 16 फरवरी को एसटीएफ की टीम ने परीक्षा केंद्र से कुछ दूरी पर एक अध्यापक के घर छापेमारी कर 15 लोगों को पकड़ा था। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य का पुत्र भी शामिल था। एसटीएफ की टीम ने हाईस्कूल की लिखित 34 ए उत्तर पुस्तिका, अलिखित 71 उत्तर पुस्तिका के साथ ही कई मोबाइल फोन आदि बरामद किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बोर्ड से शेष परीक्षा को किसी दूसरे केंद्र पर कराने की संस्तुति की थी। जिला प्रशासन की तरफ से शासन से भी अनुमति मांगी गई थी। बावजूद बोर्ड ने परीक्षार्थियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उसी केंद्र पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया। हालांकि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को बदल दिया है। बताया गया है कि शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयराज को केंद्र व्यवस्थापक तथा हाईस्कूल मखदूमपुर के प्रधानाचार्य स्वामीनाथ निगम और टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता प्रभात कुमार राय को सह केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इनकी देखरेख में गुरुवार को इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। इस केंद्र पर अब पेपर और कापी टाउन नेशनल इंटर कॉलेज से प्रतिदिन कड़ी सुरक्षा में मंगाई जा रही है।


गाजीपुर। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा तमाम खामियों के बीच संचालित हो रही है। सादात क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल को एक ऐसा परीक्षा केंद्र मिला है जहां बिना वायस रिकार्डर लगाए ही परीक्षा कराई जा रही है। जानकारी होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की कई परीक्षा संपन्न हो चुकी है। वायस रिकार्डर नहीं लगने का गलत लाभ परीक्षार्थी उठा रहे हैं। इस केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रोज आते हैं। यहां तक की सचल दल की टीम भी आ चुकी है। इस क्षेत्र में अधिकारियों की ओर से कई नकलचियों को पकड़ा गया है। अधिकारियों को केंद्र पर वायस रिकार्डर नहीं लगने की सूचना है। इसके बाद भी वायस रिकार्डर अभी तक क्यों नहीं लगा यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें