फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोडियम और सीएफएल की जगह लग रही एलईडी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगरीय स्ट्रीट लाइट योजना के तहत पुरानी लाइटों को बदलने का काम फिर शुरू हो गया है। विभिन्न वार्ड के गली-मुहल्लों में लगी सोडियम और सीएफएल को बदलकर उनकी जगह एलईडी लगाई जा रही है। रंगों के पर्व होली से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से नागरिक सुविधाओं के विस्तार के क्रम में कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत नगरीय स्ट्रीट लाइट योजना में शहर के वार्डों के विभिन्न मुहल्लों एवं गलियों में लगी सोडियम एवं सीएफएल लाइट को बदला जा रहा है। योजना के अंतर्गत 35, 70, 110 एवं 140 वाट की तीन हजार लाइट लगाई जानी है। 140 वाट की हाईमास्ट लाइट सौ प्रमुख जगहों पर लगेगी। कुछ सप्ताह पहले लाइट समाप्त हो जाने के कारण उनको बदलने का काम बंद हो गया था। काम बंद होने से पहले करीब 17 सौ लाइट लगा दी गई थी। इसी क्रम में कुछ दिन पहले एलईडी लाइटें उपलब्ध हो गईं। इसके बाद लाइट बदलने का कार्य फिर शुरू हो गया है। वार्ड के प्रमुख रास्तों, मुहल्लों और गलियों में लगी सोडियम और सीएफएल को बदला जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के प्रकाश व्यवस्था के प्रभारी सत्यम राय ने होली तक एलईडी लाइट लगाने का कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें