फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वाहन सीज, 15 का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन को सीज किया गया और कुल 15 वाहनों का चालान कर हजारों रुपये सम्मन शुल्क वसूला। इसके चलते वाहन चालकों में हड़कंप मची रही।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजू कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ढढ़नी, मलसा, मेदिनीपुर, कालूपुर, सुहवल, साईंतबांध, गरुआ मकसूदपुर आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। ओवरलोड, बिना कागजात, बिना नंबर सहित अन्य संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों एवं स्वामियों को मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्जनों वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक वाहन को सीज और 15 वाहनों का चालान करने के साथ ही हजारों रुपये सम्मन शुल्क भी वसूला गया। जांच की वजह से कई दोपहिया वाहन चालक चेकिंग के समाप्त होने एवं दूसरे सुरक्षित मार्गों की तलाश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें