फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा जलाते समय छात्र झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर लठिया गांव निवासी एक छात्र सोमवार की सुबह पटाखा जलाने में गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर लठिया गांव निवासी घुरावन राम का पुत्र राजकुमार (13) दिन में करीब साढ़े 11 बजे घर के बाहर पटाखा छोड़ रहा था। इसी दौरान गंभीर रूप से झुलसकर चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल बालक का पिता घुरावन राम आटो चलाता है। बालक सरकारी विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें