फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचा रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी अल्पसंख्यक सम्मेलन जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कामूपुर में आयोजित हुआ। इसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह पार्टी देश के अंदर गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सच्चर कमेटी की चर्चा करते हुए कहा कि कमेटी की रिपोर्ट से पता चलता है कि मुसलमान शिक्षा से लेकर तमाम क्षेत्रों में पिछड़ चुका है। इस समाज को शिक्षा की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने कहा कि सपा की सरकार ने इनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कई योजनाएं चलाई थीं। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अतीक अहमद राईनी ने अखिलेश सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को हित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन मास्टर, हैदर अली टाइगर, नईम प्रधान, आमिर अली, सानंद सिंह, जैनूल आब्दीन, अब्दुल अली, आसिफ अली, सज्जाद, तसौव्वर अली, मेराज खान, मंसूर अली, जमशेद अली, सदरे आलम, अनुराग सिंह, महेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता आसिफ अली और संचालन मुहम्मदाबाद के नगर अध्यक्ष शाहिद खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें