फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के तिरक्षी गांव में जर्जर बिजली का तार 20 दिन पूर्व टूट कर रास्ते में गिर गया। संयोग था कि तार की जद में कोई नहीं आया। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी अब तक तार को जोड़ा नहीं गया और न ही आपूर्ति शुरू की गई। इससे 150 से अधिक घरों की बत्ती गुल है। नाराज लोगों ने बुधवार को टूटे तार के पास प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दिया कि जल्द से जल्द तार को नहीं जोड़ा गया तो लोग सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि तिरछी गांव में दौड़ाए गए विद्युत तार पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं, जो आए दिन टूट कर गिरते रहते हैं। 20 दिन पहले जर्जर तार टूट कर गिर गए। तार टूटने से करीब 150 घरों की आपूर्ति ठप है। इससे तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में उजाला के लिए एक तरफ जहां ढिबरी और लालटेन का सहारा लाना पड़ रहा है, वहीं मोबाइल को चार्ज करने के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। कहा कि तार टूटने की लिखित शिकायत बिजली विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से की गई। बावजूद आजतक तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द तार को जोड़कर सप्लाई सुचारु नहीं की गई तो वह विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण पाल सिंह, कन्हैया सिंह, अजय वर्मा, संदीप गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, बाल्मिकी वर्मा, इरशाद अली, मंजू देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, शकुंतला मद्धेशिया, करीम अली, श्रधेय प्रजापति आदि शामिल थे। इस संबंध में जेई वीर बहादुर लाल ने कहा कि आज मुझे तार टूटने की जानकारी मिली है। इससे पहले कहीं भी तार टूटने की सूचना नहीं दी थी। जल्द से जल्द तार को जोड़ कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें