फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग न्ना सेंटर खुले तो बहुरेंगे किसानों के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
्रगाजीपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जिले में दो अन्य गन्ना सेंटर खुलेंगे। इससे जिले के गन्ना किसानों को राहत मिलेगी। नंदगंज स्थित गन्ना समिति के चेयरमैन संजय सिंह ने हाल ही में लखनऊ में हुई गन्ना आयुक्त की बैठक में गन्ना किसानों की माली हालत सुधारने के लिए जिले में दो अन्य गन्ना खरीद केंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित लालबहादुर शास्त्री गन्ना संस्थान में गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में नंदगंज गेट/भीमापार एवं झोटारी केंद्रों ं के अलावा दो नए सेंटर कासिमाबाद एवं मरदह में खोलने की मांग की। गन्ना समिति की जिले में हुई आम बैठक में दो नए केंद्र खोलने के बाबत चेयरमैन संजय सिंह के प्रस्ताव पर फैसला हुआ। बताया कि इस वर्ष गाजीपुर के गन्ना किसानों ने 94 लाख रुपये का गन्ना दिया था। अगर ये दो नए केंद्र खुल जाएंगे तो जिले के किसान न सिर्फ गन्ना उपज बढ़ाएंगे बल्कि इससे उनकी आय भी बढ़ेगी। जिले में पूर्व में स्वीकृत छह खाद विक्रय केंद्रों को चलाने के लिए गन्ना आयुक्त से अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की। इस पर आयुक्त द्वारा जल्द ही कोई समाधान निकालने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें