फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी अमरनाथ मौर्य ने शनिवार को करंडा विकासखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के अनुपस्थित पाए जाने पर उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अमरनाथ मौर्य ने बताया कि मदनपुर उर्फ प्रतापपुर के निरीक्षण के दौरान बच्चे कम मिले। लापरवाही पर संबंधित को कारण बताओ जारी किया। बताया कि बाजेपाह में निरीक्षण के समय दो बच्चे मिले जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गई। उसे नोटिस जारी किया गया। डीपीओ ने बताया कि सोनहरिया स्थित दोनों ही केंद्र बंद मिले। एक केंद्र पर आंगनबाड़ी और सहायिका तथा दूसरे केंद्र पर सहायिका अनुपस्थित मिली। करंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी बच्चों का वजन कराया। किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी। आयरन फोलिक एसिड टेबलेट खिलाया गया। डीपीओ श्री मौर्य ने हिदायत दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें