फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता ही हिंदुत्व का प्राण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। उर्दू बाजार से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए लंका मैदान पहुंच कर सम्मेलन में तब्दील हो गई। इस अवसर पर महासंघ को मजबूत बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि समरसता ही हिंदुत्व का प्राण है। जब तक हिंदू समाज में समरसता नहीं होगी, तब तक राष्ट्र सशक्त नहीं होगा। भगवान श्रीराम ने शबरी का जूठा बेर खाकर यह बताया कि समाज में समरसता कैसे होती है। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश, मंत्री अरुण सिंह, श्यामबिहारी अवस्थी, ओमप्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीनदयाल, अनिल, संजय जायसवाल, विवेक, अनिल कुमार अग्रहरि, सुरेश, विनीत कुमार सिंह, विपिन श्रीवास्तव सहित महासंघ के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। सम्मेलन को सफल बनाने में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्षता प्रमोद श्रीवास्तव तथा संचालन राकेश सिंह ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष दिनेशचंद पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें