फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पास रविवार की देर शाम बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। उपचार के लिए उसे वाराणसी ले जाया गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के बनारपुर गांव निवासी स्व. नथुनी खान का पुत्र सलामत खान (20) बाइक से दिलदारनगर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शाम को करीब छह बजे मिश्रवलिया गांव के पास बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सलामत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी साधन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए। घायल के मोबाइल से दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें