फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रहा खुला नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर नगर के लंका चुंगी तिराहा के पास सड़क किनारे महीनों से नाला खुला हुआ है। इसकी वजह से जहां आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रात के अंधेरे में खुले नाले से अनजान राहगीर गिर कर घायल हो रहे हैं। बावजूद नगरपालिका इस खतरनाक नाला की सुधि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर नगर के लंका चुंगी के तिराहा के पास महीनों से सड़क किनारे स्थित नाला खुला हुआ है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला इतना चौड़ा और गहरा है कि यदि कोई व्यक्ति बाइक सहित भी उसमें गिर गया तो समा जाएगा। पटरी से गुजरने वाले तेज रफ्तार बाइक सवारों की जैसे ही खुला नाला पर नजर पड़ रही है, वह घबराहट में वाहन का ब्रेक लगा दे रहे हैं, जिससे अनियंत्रित होकर या तो गिरते-गिरते बच रहे हैं या फिर गिर जा रहे हैं। इस खतरनाक नाला के बगल से छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल आना-जाना होता है। खास कर छुट्टी होने पर समूह में बच्चे नाला के काफी करीब से गुजरते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही बच्चों पर पड़ती है, वह उन्हें इस बात के लिए आवाज लगाने लगते हैं वह नाला के काफी करीब से न जाए ताकि उसमें गिरकर घायल न हों। रात के अंधेरे में अनजान लोग आए दिन गिर कर घायल हो रहे हैं। तिराहा पर अधिकांश जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस दौरान नाला खुला होने से लोग पटरी का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, जिससे वाहन नहीं निकल पाते है और लोगों को जाम में जद्दोजहद करनी पड़ती है। आसपास के लोगों ने बताया कि कई बार सभासद सहित विभागीय अधिकारियों को इस खतरनाक नाला से अवगत कराया गया। बावजूद इसे ढंकवाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा कि शायद कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद नगरपालिका इस नाला की सुधि लें। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी उमेशचंद ने कहा कि शीघ्र ही नाला पर पटिया लगवा कर इसे ढंकवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें